ट्रक की टक्कर से पिकअप सहित चालक गड्ढे में गिरा, हुआ गंभीर रूप से घायल

कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोंहदा मोड़ के हड्डी मिल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ड्राइवर पिकअप सहित निर्माणाधीन पुलिया के नीचे चला गया। इस हादसे में पिकअप चालक को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए इस्माइलपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पिकअप ड्राइवर अजय पुत्र ओनई उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी नवाबगंज प्रयागराज से खागा मंडी जा रहा था सैनी कोतवाली के लोहदा मोड़ के पास हड्डी मिल के सामने अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने पीछे से पिकप में टक्कर मार दिया जिससे ड्राइवर पिकअप सहित गहरी खाई में जा गिरा इस हादसे में चालक के सिर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस से घायल चालक को कड़ा के इस्माइलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।