- तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार सेवानिवृत्त आर्मी कैप्टन को मारी टक्कर,
- गंभीर रूप से जख्मी,
- अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में हुई मौत,
- कैप्टन की सड़क दुर्घटना से हुई मौत से गाँव में छाया मातम ।
कौशाम्बी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग त्रिलोकपुर हीरा कोल्ड स्टोर के सामने हाइवे से 13/07/2020 को सुबह दस बजे प्रयागराज प्राइवेट ड्यूटी करने के लिए बाइक सवार कैप्टन जा रहा था । पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर बाइक सवार को टक्कर मार कर फरार हो गया ।
आस-पास के ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी । सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल कैप्टन को तत्काल जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया । घायल की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने स्वरूपरानी प्रयागराज के लिए रिफर कर दिया । जहाँ अस्पताल पहुँचने के पहले ही रास्ते में घायल की मौत हो गई ।
परिजनों ने बताया कि बोदी लाल यादव उम्र 55 वर्ष पुत्र चिनकाई सिंह (सेवानिवृत्त आर्मी कैप्टन) ग्राम चक बिचपरा, अल्लीपुर भादर कोतवाली सुल्तानपुर घोस जनपद फतेहपुर निवासी रोज की भाँति सुबह घर से अपाचे बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे, तभी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आर्मी कैप्टन की रास्ते में ही अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई । मौत की खबर सुनते ही क्षेत्रीय ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई ।
जिला ब्यूरो चीफ #IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट