कौशाम्बी। एसपी कौशाम्बी के सकुशल निर्देशों का पालन करते हुए सदर कोतवाली मंझनपुर क्षेत्र के टेवां चौकी इंचार्ज इन्द्रकांत यादव सघन चेकिंग अभियान चलाकर ओवर लोड बालू ट्रैक्टरों को सीज किया। भरसवा मोड़ से लेकर टिकरी पुलिस लाइन तक चौकी इंचार्ज ने पकड़कर करीब 5 ट्रैक्टरों को सीज कर बड़ी कार्यवाही की। चौकी इंचार्ज की ताबड़तोड़ कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कम्प मचा रहा।
महेवाघाट मार्ग पर ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। इससे सड़क का हाल भी खस्ताहाल होने लगा है। चौकी इंचार्ज इन्द्रकांत यादव ने दो दिन पहले अभियान चलाकर बालू के धंधे में लिप्त कई दलालों को चिह्नित भी किया है। जो कि पुलिस के नाम पर ओवरलोड बालू लदे गाड़ी को पास करने का ठेका लेते है। ओवरलोड वाहन को शीज करते ही वाहन मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव की इस ताबतोड़ कार्यवाही से ओवरलोड बालू चालकों में खलबली मची हुई है। चौकी इंचार्ज इन्द्रकांत यादव का कहना है कि मानक के विपरीत जो भी बालू सप्लाई करेगा। उसके ऊपर कार्यवाही की जाएगी।