बाहुबली अतीक के नजदीकी के खिलाफ कौशाम्बी पुलिस ने दर्ज किया मामला, मचा हड़कम्प

कौशाम्बी। कौशाम्बी पुलिस ने जिले के मुख्यालय में प्रयागराज के बाहुबली माफिया अतीक अहमद के नजदीकी कारखास के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कहा तो यह भी जाता है कि इसी के जरिए इलाहाबाद के बाहुबली ने अपनी अरबों की संपत्ति का निवेश कौशाम्बी के विभिन्न जगहों पर भूमि में किया है। नया मामला दर्ज होने से माफिया के नज़दीकियों में हड़कंप है। वही कौशाम्बी पुलिस की इस कदम की प्रशंसा भी जिले में हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कौशाम्बी पुलिस ने मंझनपुर थाने में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश पर ipc 419, 420, का मामला दर्ज किया है। मामले में पीड़िता छम्मा शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया था कि उसके पति और देवर की जमीन को भूमाफिया ने एक लोन में बताओ गारंटी प्रयोग किया था और यह कहा था कि जो पैसा उससे निकलेगा उससे वह जमीन में भी निवेश कर उसके पति व देवर को हिस्सा देगा पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में बताया है कि अब यह भूमाफिया ना तो उनका हिस्सा कहीं जमीन पर दे रहा है और ना ही जमीन की बंधक को खत्म कर रहा है मामले में शिकायत करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार उन्होंने माफिया से इस जमीन को बंधन मुक्त कराने का निवेदन भी किया लेकिन उस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मामले को दर्ज कर विवेचना का आदेश सदर कोतवाली पुलिस को दे दिया है।