धर्म की आड़ में लोगों से करता है तांत्रिक ठगी दोबारा शुरू हुई तांत्रिक की दुकान

कौशाम्बी : पिपरी कोतवाली के सामने एक तांत्रिक धर्म की आड़ लेकर लोगों को ठगी करने का काम कर रहा है। अभी हाल में पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे में एक तांत्रिक बाबा ने दो लोगों की बलि चढ़ा कर कौशांबी जिले में सनसनी फैला दी थी। जिस को संज्ञान में लेकर एसपी ने तांत्रिक बाबा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश कौशांबी कोतवाल को दिया था जिसमें कोतवाल ने तांत्रिक की दुकान कुछ दिनों के लिए बंद करवा दिया था और तांत्रिक बाबा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था।

जमानत पर रिहा होने के बाद तांत्रिक बाबा ने तरह-तरह के दूसरे हथकंडे अपनाना शुरू कर कर दिया है। प्रशासन को गुमराह कर एक फर्जी मजार की आड़ में अपना तंत्र मंत्र का गोरखधंधा फिर से दोबारा शुरू कर दिया और लोगों से काफी मोटी कमाई कर रहा है। इस काम में बाबा ने कुछ क्षेत्रीय दलालो को सक्रिय कर रखा है जो गरीब व भोली भाली जनता को तंत्र – मंत्र से ठीक करने का लालच देकर तांत्रिक बाबा के पास लाते हैं और तांत्रिक उन्हें झाड़-फूंक कर ठीक करने के नाम पर लोगों से ठगी करता है और मोटी रकम वसूल करता है।

रुपए ठगने के बाद तांत्रिक बाबा और उसके सक्रीय दलाल रुपए को आपस में बांट लेते हैं। आज कई दिनों से यह सिलसिला फिर से दोबारा शुरू हो गया है।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट