कौशाम्बी के टॉप टेन अपराधियों में से एक गिरफ़्तार

कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र ननमई गांव का टॉप टेन पशु तस्कर काफी समय से फरार चल रहा था । शहजादपुर पुलिस ने हाईवे मार्ग झंण्डापुर मोड़ के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया । अपराधी की जामा तलाशी में उसके पास से अवैध गांजा व तमंचा एक कारतूस एवं पशु वध करने का सामान चापड़, छूरी बरामद कर जेल भेज दिया ।

ननमई गांव का अच्छू पुत्र चौबे लाल गौ तस्करी में काफी समय से लिप्त था । पशु तस्करी करने पर सदर कोतवाली मंझनपुर, कोखराज, सैनी, और गैर जनपदों में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं । टॉप टेन अपराधी अच्छू काफी समय से फरार चल रहा था ।

मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज शहजादपुर राजीव नारायण सिंह पुलिस बल सूर्य प्रकाश, अरुन गौरव कुमार ओमप्रकाश सिंह दीपक दुबे व हरिकेश यादव के साथ हाईवे मार्ग झण्डापुर मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया । अपराधी की तलाशी में उसके पास झोले से दो किलो 200 ग्राम अवैध गांजा एक तमंचा कारतूस व गौकशी करने के औजार चापड़ एवं छोरी बरामद कर जेल भेज दिया ।

———जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट