मासूम के साथ रेप की कोशिश करने वाले को ग्रामीणों ने पकड़कर कर किया पुलिस के हवाले

जनपद कौशांबी के मोहम्मदपुर पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की मासूम के साथ एक हवसी वृद्ध ने रेप करने की कोशिश की। मासूम की चीख पुकार सुनते ही हवस के शिकारी दरिंदे को निर्वस्त्र हालात में ग्रामीणों ने मासूम बच्ची के साथ पकडकर आरोपी हैवान को पुलिस के हवाले कर दिया। थाने लाकर हैवानियत के शिकारी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

मासूम चीखती चिल्लाती रही लेकिन हवस के शिकारी को नहीं आई तरस

पैइसा थाना क्षेत्र के एक गांव की 7 वर्षीय मासूम को अधेड़ ने रेप करने का प्रयास किया। लेकिन मासूम की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनते ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच मासूम की जान बचाई। ग्रामीणों ने हवस के शिकारी को पकड़ कर पैइसा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हवस के पुजारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जेल भेज दिया।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट