रेप का बदला रेप, दो विवाहित महिलाओं ने लगाए एक दूसरे के परिजनों पर आरोप

एक ने शौच जाने के समय तो दूसरी ने भैंस बांधते समय लगाया दुष्कर्म का आरोप पुलिस मामले की जांच में जुटी

-एक महिला के पुत्र पर तो दूसरी महिला के देवर व जेठ पर लगा दुष्कर्म का आरोप
-बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में दो वारदातों का मामला दर्ज

         हरदोई- बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव में दो विवाहिताओ ने एक दूसरे के सम्बन्धियों पर बलात्कार के आरोप लगाए है । दोनों पक्षों के तथ्य जानने के बाद कोतवाल ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी दी है । कोतवाल का कहना है कि दोनों महिलाओं का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है ।
        क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने मंगलवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गत 24अगस्त को सायंकाल शौच के लिये गांव के एक युवक ने जबर्दस्ती खेँतो में खींच कर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया । इसी तरह दूसरी महिला ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह सोमवार को सांयकाल भैंस बांध रही थी तो दो व्यक्तियों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया । पुलिस ने दोनों महिलाओं से अलग अलग बातचीत की और जांच के बाद दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक ने दिये । पुलिस की जांच में सामने आया है कि पहली महिला ने दूसरे के पुत्र और दूसरी महिला ने पहली महिला के देवर व जेठ पर रेप करने के आरोप लगाए है । कोतवाल सत्येंद्र सिंह का कहना है कि महिलाओं का चिकित्सीय परीक्षण कराकर आगे कार्यवाई की जायगी , मामले में सभी आरोपी फरार है ।