निजी अस्पताल को सीएमओ ने किया सीज, वैध लाइसेंस न होने पर हुई कार्यवाही

सिराथू, कौशांबी। जनपद कौशांबी के सिराथू क्षेत्र के दारानगर टेढ़ी मोड़ में बेखौफ प्राइवेट अस्पताल संचालक अस्पताल खोलकर गरीबों का शोषण कर रहे हैं। जिसकी शिकायत लगातार लोगों द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कौशांबी को दिया जा रहा था।

सीएमओ ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिससे अस्पताल संचालक व समस्त स्टाफ में हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण के दौरान ना तो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन है और ना ही मेडिकल स्टोर का जिस कारण सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया।