ब्रेकिंग न्यूज़
कौशाम्बी। जनपद के पूरामुफ्ती थाना के चंद कदम पर आर डी मेमोरियल हॉस्पिटल के पीछे मकान से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। जिससे बेखौफ चोरों के हौसले बुलंद हैं।
चोरी की लिखित तहरीर थाना अध्यक्ष को दी गई। लेकिन घटनास्थल पर जाना मुनासिब नहीं समझा गया और ना ही मुकदमा लिखा गया। भुक्तभोगी में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। जहां मर्जी चाहे वहां चोरी करो मुकदमा लिखा ही नहीं जाएगा क्या करेगी पुलिस? थानाध्यक्ष को थाना में बैठने की फुर्सत नहीं है। तो वह चोरी का खुलासा क्या करेंगे?