ग्राम समाज की भूमि पर कब्ज़ा, जनसुनवाई के माध्यम से की गयी शिकायत

सदर तहसील के अन्तर्गत बरबन परगना के गाँव इटौरिया में जंगल ढाक में दर्ज़ सरकारी जमीन पर कुछ लोग ने कब्ज़ा कर रखा है । अवैध कब्ज़े को छोड़ने व कब्ज़ा हटवाने के लिये स्थानीय स्तर पर भी कवायद की गयी । लेकिन लेखपाल की उदासीनता या मिलीभगत के चलते सरकारी ग्राम समाज को भूमि पर बैजनाथ सिंह व उनके पुत्रगण द्वारा कब्ज़ा बदस्तूर ज़ारी है । इसके साथ ही उक्त भूमि पर खेती भी की जा रही है ।

गाँव के ही राजन सिंह ने इस अवैध कब्ज़े को हटवाने के लिये प्रशासन से गुहार लगाते हुए आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज़ करायी है । शिकायत के माध्यम से राजन सिंह ने भूमि की नाप करते हुए सरकारी भूमि से कब्ज़ा हटाये जाने की सदर उपजिलाधिकारी से गुजारिश की है । इस सम्बन्ध में एसडीएम महोदय से जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी ।