डिप्टी सीएम के सुपुत्र ने कड़ा क्षेत्र में ग़रीब, असहाय व विकलांगों में बांटे कंबल

कौशाम्बी : यूपी के डिप्टी सीएम कौशांबी के आन बान शान के सुपुत्र ने कड़ाधाम क्षेत्र के केसरिया , शीतलाधाम कड़ा व नागाश्रम में हजारों असहाय , दिव्यांग , विधवा ,वृद्ध व सन्तो को ठंड से निजात के लिए कम्बल वितरण किया। साथ ही कड़ा के कुबरीघाट में गंगा जी की पूजा अर्चना कर आरती किया व पंडा समाज के लोगो को सम्मानित भी किया ।

आपको बताते चलें कि यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र इंजीनियर योगेश कुमार मौर्य ने शक्तिपीठ कड़ाधाम पहुचकर कुबरीघाट किनारे गंगा जी की पूजा अर्चना करते हुए आरती की। साथ ही सर्दी के मौसम को देखते हुए ठंड से बचाव के लिए रविवार को कड़ा क्षेत्र के केसरिया , शीतलाधाम कड़ा व नागाश्रम में हजारों असहाय , दिव्यांग , वृद्ध , विधवा व सन्तो को कम्बल वितरण किया । मां शीतला के दरबार मे पंडा समाज के लोगो को साल देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश कुमार मौर्य ने कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि समाजसेवा करना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे तमाम जनहितकारी योजनाओं को बताते हुए लोगो की जनसमस्याओं को सुन निस्तारण कराने का आश्वासन दिया ।

कंबल वितरण के दौरान योगेश कुमार मौर्य , भाजपा जिला मंत्री जगदीश सरोज , अरुण केसरवानी , पप्पू मोदनवाल , अंजनी पंडा , रिंकु मौर्य , सूरज विश्वकर्मा , दूर्गा प्रसाद मौर्य , अंकित पटेल , प्रदीप पटेल , तूफानी पंडा , राजीव पंडा , संजय जयसवाल समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे। भीषण ठंड में कंबल पाकर गरीब असहाय विकलांगों के चेहरों में खुशियां देखने को मिल रही थी।