कछौना (हरदोई) : सीएचसी कछौना में मंगलवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

अधीक्षक किसलय बाजपेयी के नेतृत्व में चिकित्सकों की जांच टीम ने दूर दराज से पहुंची गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की। सभी को खान पान पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। 35 महिलाओं की संपूर्ण जांच की गई। इस दौरान 59 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। सभी गर्भवती महिलाओं की यूरिन, एचआइवी, हेमोग्लोबिन, रक्तचाप आदि की जांच की गई। 45 महिलाओं को परिवार नियोजन के संबंध में परामर्श दिया गया।
इस जांच टीम में महिला चिकित्सक डॉ० पिंकी के अलावा प्राची एस०एन०, अनुराधा एस०एन० व प्रवीन एल०टी० शामिल थे।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता