बिजली चोरी करने वालों पर बिजली विभाग ने कसा शिकंजा, आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज

कछौना (हरदोई) : ऊर्जा मंत्री की मंशा है ऊर्जा विभाग में उपभोक्ता ही सब कुछ है। उसके हितों से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। गलत बिलिंग, समय व रोस्टर के अनुसार मीटर रीडर न पहुंचने व जर्जर विद्युत लाइनों को गंभीरता से लेते हुए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। सस्ती पर्याप्त व निर्बाध बिजली का संकल्प तभी पूरा होगा जब उपभोक्ता इमानदारी से विद्युत का सही उपयोग कर विद्युत बिल समय पर जमा करें।

शासन के निर्देश में उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में विद्युत बकाया दार व विद्युत चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा गया। यह अभियान अनवरत चलता रहेगा। लोग नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपभोग कर रहे हैं। जिसमें आए दिन लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। अवर अभियंता राजकुमार गुप्ता ने बताया विद्युत बिल जमा करने हेतु गांव-गांव में विद्युत शिविर लगाए जा रहे हैं। कटिया धारकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। इस टीम में भिखारी लाल, रमेश कुमार, अवधेश कुमार वर्मा, हर्ष सिंह आदि मौजूद रहे। इस अभियान से कटिया धारकों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता