कौशाम्बी : चायल तहसील क्षेत्र के शेखपुर रसूलपुर गांव के निवासी रुक्मिणी देवी पत्नी तुलसी ने बताया कि भूमिहीन होने के कारण उसके पति के नाम पर पट्टा हुआ था । लेकिन कुछ लोगों ने उसके पति जमीन विक्रय करवा दी । लेकिन श्रेणी दो की होने के कारण विकृत जमीन की दाखिल खारिज नहीं हो रही थीं । एक दिन गांव के दो दंबगों के बहलाने फुसलाने में आकर तुलसी ने बिना किसी से बताए 29 दिसंम्बर को वाराणसी की मंजू देवी पत्नी दूधनाथ के हाथ वह जमीन बेच दिया है और बेची जमीन को दाखिल खारिज नही हो रही हैं।
आरोप हैं कि दोनों दबंगों ने चार फरवरी को तुलसी के घर जाकर उसे को बुलाया और तुलसी बुलाने से उनके साथ चला गया और उसी दिन से वह गायब हो गया है । जब उसकी पत्नी रुक्मिणी ने दंबगों के घर जाकर पूछताछ की तो इससे नाराज होकर दबंगों ने महिला के साथ अभद्रता किया है और जान से मारने की धमकी देकर भाग दिया है । पीड़ित ने चरवा जाकर थाने में तहरीर दिया है।