-विवादित जमीन पर ईंट लगाने को लेकर हुए विवाद में हुई घटना
-घायल को भर्ती कराया गया जिला अस्पताल में
-गोली मारने वाला आरोपी हुआ फरार
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद गोली चल गई जिससे एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम तौकलपुर का है। यहां गांव के रामशरण शुक्ला का गांव के पारिवारिक भूरा आदि से भूमि को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा था।बताया जाता है कि जिस भूमि पर विवाद चल रहा है उसी भूमि पर रामशरण आज भट्ठे से ईंट लाकर लगवा रहे थे।
जैसे ही यह बात भूरा को मालूम हुई तो भूरा मौके आर पहुंच गया और ईंट लगाने का विरोध किया।इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया तो रामशरण का पुत्र सोनू 35 भी आ गया।विवाद और मारपीट के बाद भूरा ने असलहे से फायर कर दिया जिससे सोनू की मौके आर मौत हो गयी जबकि उसका पिता गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।आरोपी युवक फरार है।