निषिद्ध क्षेत्र में दुकान लगाने वालों पर प्रशासन नहीं कर रहा उचित कार्रवाई, फैल रही गन्दगी

बदायूं से रवि सक्सेना की रिपोर्ट

कुछ महीने पहले नगर पालिका प्रशासन बदायूं द्वारा घंटाघर पर लगने वाले मछली बाजार को हटवा दिया गया था । लेकिन कुछ दुकानदार वहाँ अभी भी अपनी दुकान पूर्ण रूप से संचालित कर रहे हैं । जिसके बारे में नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया । लेकिन तब भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई भी उचित कार्रवाई उन दुकानदारों पर नहीं करी गई । इन दुकानों से वहाँ अत्यंत गंदगी उत्पन्न हो रही है ।

नगर पालिका द्वारा कोई भी सफाई कर्मचारी वहां पर सफाई करने नहीं जाता है । वहां के लोग द्वारा बताया गया कि यहां पर सफाई नहीं की जाती है । पहले जब यहाँ मछली बाजार लगती थी तो उसमें लोग पैसे देते थे तो सफाई होती थी । इसके बारे में नगर पालिका को अवगत कराया गया उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है ।