इस्लामियां इंटर कॉलेज लगा वृहद रोजगार मेला

रवि सक्सेना

बदायूं। युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से इस्लामियां इंटर
कॉलेज में 16 फरवरी को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया । मेले का उद्घाटन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने किया ।

इस अवसर पर बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य, जिला अधिकारी कुमार प्रशांत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीडीओ निशा अनंत, मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक भारतीय, शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, बदायूं चेयरमैन दीपमाला गोयल आदिक लोग उपस्थित रहे । मेले में बदायूं के अलावा बरेली मंडल के चारों जिलों के युवाओ ने प्रतिभाग किया। सरकार की ओर से बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं।