प्रभारी राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण केन्द्र सर्वेश कुमार कटियार ने अवगत कराया कि विगत 18 फरवरी 2021 को राजकीय फल संरक्षण केन्द्र पर महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण योजना के एक माह तक चलने वाले खाद्य प्रसंस्करण उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री मुकेश अग्रवाल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा उद्योग लगाकर मेहनत से कार्य करते हुए आगे बढ़े और स्वयं के रोजगार के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करायें। प्रभारी श्री कटियार ने बताया कि इन 30 प्रशिक्षणार्थियों को एक माह के प्रशिक्षण के बाद उद्योग लगाने पर 50 प्रतिशत एवं अधिकतम ₹1 लाख का अनुदान दिया जायेगा। उद्घाटन अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, महामंत्री उद्योग व्यापार मण्डल अतुल टण्डन, जिला पंचायत सदस्य कौशलेन्द्र सिंह, जिला प्रबंधक कौशल विकास निर्मल कुमार मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक धीरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।