एक तरफ जहां यूपी सरकार गांव की सड़कों को मुख्य सड़कों से जोड़कर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। वही कौशांबी जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड बालू लदे वाहनों का फर्राटे भरना बदस्तूर जारी है। जिससे मुख्य मार्ग की सड़कें खराब होती जा रही हैं।
ओवरलोड वाहनों पर लगाम ना लगने से मुख्य मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन कोई न कोई सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों की माने तो सराय अकिल पुलिस ओवरलोड बालू लदे वाहनों से वसूली बेरोक टोक कर रही है। जिससे जिले के आला अधिकारियों तक मोटी रकम पहुंचाई जाती है। बालू खनन माफिया खनन विभाग की मिलीभगत से मालामाल होते जा रहे हैं। जिन पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है।
मंझनपुर से विजय करण की रिपोर्ट