कौशांबी। जिले में इन दिनों चोरों की निगाह बैंक एवं पोस्ट ऑफिस में टिकी हुई है। बेखौफ चोरों ने 9 मार्च की रात भरवारी कस्बे के पोस्ट ऑफिस का ताला तोड़कर लाखों रुपए पार कर दिया। सुबह जब कर्मचारी पोस्ट ऑफिस आए तो ताला टूटा देख हैरान हो गए। भीतर अलमारी का ताला टूटा था। उसमें रखा नगदी रुपया गायब था।
चोरी की जानकारी डाकघर के उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर डाक विभाग के अफसर पहुंचे। पोस्ट ऑफिस में चोरी की जानकारी होने की खबर से हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी एवं एएसपी भी भारी फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना किया। इसके अलावा कर्मचारियों और अफसरों में पूछताछ की। पुलिस ने चोरी किया हुआ रुपए से भरा बक्सा पास के खंडहर में खाली और टूटा हुआ बरामद किया। एसपी अभिनंदन ने बताया कि भरवारी कस्बे के पोस्ट ऑफिस में चोरी की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। चोरों के लिए टीम गठित कर जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।