मुख्य चौराहे पर टॉयलेट की सुविधा न होने से महिलाओं को हो रही दिक्कत

कछौना (हरदोई) : सरकार एक तरफ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना कर महिलाओं की आत्म सम्मान की बात करती है। वही नगर पंचायत कछौना पतसेनी में कछौना चौराहे पर टॉयलेट की सुविधा न होने के कारण आधी आबादी महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। यहां पुरुष तो किसी तरह दाएं बाएं जाकर निवृत हो जाते हैं। लेकिन महिलाएं शर्म से अपनी पीड़ा किसी से साझा नहीं कर पाती हैं। वहीं सरकार नगर पंचायत सार्वजनिक स्थलों पर पिंक टॉयलेट का निर्माण करा रही है। महिलाओं की इस समस्या पर किसी ने ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा।

बस अड्डा का मुख्य चौराहे होने के कारण दूर दराज से प्रतिदिन हजारों की संख्या में महिलाओं का आना जाना रहता हैं। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। स्थानीय जागरूक नागरिकों ने कस्बे के चौराहे पर पिंक टॉयलेट बनाए जाने की मांग की। नगर पंचायत का कहना है नगर पंचायत की भूमिन न होने के कारण पिंक टॉयलेट बनाने में असुविधा हो रही है। महिलाओं के सामने ज्वलंत समस्या है। प्रशासन को कोई हल निकालना चाहिए।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता