कछौना (हरदोई) : ब्लॉक कछौना के सभागार में विधायक रामपाल वर्मा के सौजन्य से निःशुल्क उपकरण दिव्यांग पंजीकरण कैंप दिनांक 26 मार्च 2021 को लगेगा।
सरकार दिव्यांगों, बुजुर्गों के लिए कई तरह की योजनाएं ला कर मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य कर रही है। इस कैंप में दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, चलन निरुषकत्ता, पोलियो, डिसएबिलिटी आदि लोगों का पंजीकरण निर्धारित तिथि में उपकरण उपलब्ध कराए जायेंगे। पंजीकरण के लिए आवेदक आधार कार्ड छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ने दी।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता