अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सिंगरामऊ की कैबिनेट, राष्ट्रीय प्रबंध कार्यकारिणी बैठक मे 14 प्रदेशों से 80 प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। रफी मार्ग, नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में सोशल डिस्टेन्सिंग के पालन के साथ सभी क्षत्रियों ने एकजुटता का संकल्प लेने के साथ कहा कि अब “परिक्रमा नहीं पराक्रम” से यहां हासिल कराे सम्मान अपना।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह व वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि क्षत्रियों में जागृति आई है, जो व्यक्ति “नम्रता” के आधार पर सबसे तालमेल बनाये रख सकता है, वह “प्रशंसनीय” है।
क्षत्रियों में कुंवर हरिबंस सिंह ने सामाजिक नेता के रूप में अपनी विश्वसनीयता कायम कर रखी सभी राजपूताना संगठनों को एक साथ आना चाहिए।
वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा कि
लोकतंत्र और राजनीति का सच भी समझो हमारा समृद्ध समाज पिछड़ा कैसे ? साजिश के पीछे राजनेताओं और राजनीतिक दलों की अहम भूमिका और नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने हरिजन एक्ट समाप्त किए जाने की बात भी कही। मीडिया से जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद ने कहा कि क्षत्रिय समाज तुम्हारी एकता ही संगठन के लिए काफी है। राष्ट्रीय प्रबंध कार्यकारिणी ने हमारे कार्यकाल की सराहना की थी।
आज हमने लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री डॉo रमन सिंह काे संरक्षक बनाया था। आज के कार्यक्रम में भले ही ना पाए हों लेकिन उन्होंने संदेश भेजा है। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में आज 11 एजेन्डा प्रस्ताव पारित सर्वसम्मति से किए जाने थे। जिसमें खास बिन्दु एसी एसटी एक्ट का कानून का संशोधन हो, निर्दोष की गिरफ्तारी नहीं हो। अब यह भी कानून बने कि इस एक्ट मे नारको टेस्ट, ब्रेन मैपिंग टेस्ट, पॉलीग्राफ़ टेस्ट अनिवार्य हाे। बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है इसलिये जनसंख्या के अनुपात में रोजगार का सृजन हो ? जनसंख्या नियंत्रण कानून संविधान मे प्रदत्त 14 समान नागरिक संहिता कानून लागू हाे, भारत आत्मनिर्भर बने, देश में हमारे जातिगत आधार पर आरक्षण समाप्त करने व आर्थिक आधार ही पर आरक्षण लागू करे। “क्षत्रिय उत्थान आयोग का गठन, बिछड़े और पिछड़े क्षत्रियों को जोड़ने का अभियान, राम मंदिर निर्माण में संगठन सरकार का सहयोग करेगा संगठन। दहेज रहित हमारा सामूहिक शादियाे पर खास चलेगा अभियान, युवा संस्कार शिविरों रोजगार परक कार्यशाला का आयाेजन, अभियान सहित कई प्रस्ताव पारित हुए।
वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा संगठन के इतिहास व प्रयासों की खुलकर चर्चा की उन्होंने याद दिलाया कि महासभा संगठन हमारी शान है। संगठन से हमारी पहचान है, वर्तमान मे नसीहत देने वालो को हमारा प्रणाम कुछ लोगों की नकारात्मक टिप्पणी से बचे। उन्होंने बताया कि नागरिक संशोधन बिल का समर्थन करते हैं। जम्मू कश्मीर में धारा 370 आर्टिकल 35a हटाने के साथ, भगवान राम के मंदिर निर्माण कार्य को प्रारंभ करने हेतु स्वागत करते हैं। मोदी सरकार को समर्थन करते हैं। आगे राम सेतु निर्माण हो। काशी व कृष्ण जन्मभूमि को भी मुक्त कराया जाए इसकी मांग सभी प्रदेश अध्यक्षों ने भी की व प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण में संगठन के व्यक्ति के राघवेन्द्र सिंह राजू को ट्रस्टी नामित किया जाए। उनको देश के सम्मानित पत्रकारिता पुरस्कार के साथ 300 से ज्यदा सामाजिक सम्मान मिल चुके है।
पूर्व सांसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहिताश सिह चौहान व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पी सिह राघव ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में हमारे सभी प्रदेश सहयोग करेंगे। क्षत्रिय समाज के लोग ₹11रू व 1 ईंट देने का संकल्प लें। करोना के दौरान हमारे पदाधिकारियों ने अच्छे कार्य किए कराेना सेल भी बना रीता सिंह व डॉo भागवत राजपूत टीम ने बेहतर कार्य किया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे देश में क्षत्रियों का म्यूजियम बने। सरकारी खर्चे से व सरकार महाराणा प्रताप भवन व छत्रपति शिवाजी शोध संस्थान हेतु भूमि सरकारी दर पर सरकार संगठन को दे।
चर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एन पी सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम को मजबूती मिले। हमारी प्रशिक्षित बहनों को भी शस्त्र लाइसेंस मुफ्त में जाएं। हर राजनीतिक दल के 33% महिलाओं को आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दें। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉo भागवत राजपूत ने कहा कि हल्दीघाटी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। वहां पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा चेतक के साथ लगाई जाए। सुखबीर सिंह भदोैरिया ने युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष दया ने एक स्वर से कहा कि चार वेदो का अर्थ हम ना जाने तो कोई बात नहीं परंतु समझदारी, जवाबदारी, वफ़ादारी, और ईमानदारी ये चार शब्दों का मर्म जाने तो भी जीवन सार्थक हो जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव राजा आवागढ़ नरेंद्र सिंह ने कहा सत्य शेर की तरह है। इसे बचाने की जरूरत नहीं है।
उत्तर प्रदेश कार्य प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह युवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अंकित चाैहान व बिहार प्रदेश प्रभारी डॉo मानस आलोक सिंह , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉoएस एन सिंह, पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष प्रीति कुमार सिंह ने कहा कि राजपूताना है कौन? जिस व्यक्ति पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्यवाई की जा सके वो राजपूताना है। कार्यक्रम संयोजक नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव देवराज राय चन्द्र सिंह व राष्ट्रीय मंत्री अखिलेश्वर प्रताप सिंह बबलू ने कहा कि देश में आरक्षित 131 लोकसभा सीटों और 1225 विधानसभा सीटों पर चुनाव नही लड़ सकता है, लेकिन वोट दे सकता है। राजपूताना, वीरांगना राष्ट्रीयनेता, महासचिव वीरांगना पुष्पा सिंह चौहान मुम्बई से करोना सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला, राष्ट्रीय महामंत्री रीता सिंह व युवा राष्ट्रीय महामंत्री विवेक पंवार युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि हमारा समाज ऐसा है जिसके हित के लिए आज तक कोई आयोग नही बना। 18% क्षत्रियों अपनी ताकत पहचानो।
महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत व छत्तीसगढ़ से अमित, अध्यक्ष अवधेश सिंह व जम्मू के राजा कुलदीप कोलकाता से देवराज राय चन्द सिंह, विनाेद सिंह, राम सिंह और उत्तराखंड के प्रवीन सिह ने कहा कि जिसके लिए कोई सरकारी योजना ना बनी हो वो ही समाज राजपूत है। हिमाचल अध्यक्ष संजय राणा दौलत चौहान, मिलकीत सिंह व मध्य प्रदेश के पृथ्वी सिंह सिंह , राजस्थान के भगवान सिंह यदुवंशी राष्ट्रीय महासचिव ,राष्ट्रीय लीगल सेल अध्यक्ष ए पी सिंह, सुप्रीम कोर्ट एड महेन्द्र सिंह ने एकमत से कहा कि
अब फ़र्ज़ी SC/ ST एक्ट से सबसे ज्यादा शोषित होगा वो राजपूत है। राजनीतिक कारणों से मुकदमे न हाे। देश मे जिसके साथ देश का राजनैतिक दल भी भेदभाव करता है। क्या वो राजपूतना समाज है? राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समन्वयक बच्चन सिंह राणा ने कहा कि मार्च 2022 तक एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य सभी प्रदेशों का है। कार्यक्रम प्रभारी व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बच्चन सिंह राणा ने कहा कि ऐसा हमे लगा कि जरूरत अपने हक व अधिकाराे काे जानने की कामयाबी काबलियत से मिलेगी।
यहां आयोजित कार्यक्रम में अनुशासन समिति का गठन किया गया। 51 किलो फूलो की माला से पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह का सम्मान हुआ। सभी का सम्मान करते उन्होंने कहा देश में
इतने भेदभाव के बावजूद भी, धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो कि भावना जो रखता वह “क्षत्रिय” है। राजा राजेन्द्र सिंह ने भी एक जुटता पर जोर दिया और कहा कुंवर हरिवंश व राघवेन्द्र की जोड़ी समाज हित मे प्रशंसनीय काम कर रही। हम राजा रामचंद्र के वंशज है। हमे एक जुट रहना होगा पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह सुखवीर भदौरिया व बच्चन सिंह राणा से वार्ता सफल हुई हम सहमत है। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन हुआ।