साधुआ फाउंडेशन के संस्थापक और यूथ वर्ल्ड के संरक्षक दलपत सिंह ने की अनूठी पहल

■ राजेश पुरोहित, भवानीमंडी

कोल्हापुर:- देश मे कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है और इस वैश्विक आपदा से बचाव के लिए देश और प्रदेशो में लोक डाउन जारी है जिससे आम गरीब लोगों के जीवन यापन में भी संकट का दौर आ गया है । मजदूर परिवारों को खाने पीने के समान का भी संकट होने लगा है ।

इस वैश्विक आपदा के संकट काल मे जरूरतमंद लोगो के लिए मसीहा बनकर सामने आए है साथुआ फाउंडेशन के सस्थापक अध्यक्ष , युवा समाज सेवी , यूथ वर्ल्ड के सरक्षक दलपत सिंह मंगल सिंह राजपुरोहित (साथुआ रायथल) । कोरोना के इस संकट काल मे कोल्हापुर में जरूरतमंद लोगों को दलपत सिंह साथुआ द्वारा राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है तो साथ ही उन्हें इस वैश्विक आपदा से बचने के लिए मास्क भी दिए जा रहे है ।

दलपत सिंह ने बताया की देश भर में कोरोना की दूसरी लहर तांडव मचा रही है और सभी सरकारें मानव जीवन को बचाने में मुस्तेदी से कार्य कर रहा है वही हम सब का भी फर्ज है कि इस आपदा के दौर में हम भी हमसे जो बन पड़े वो सहयोग जरूरतमंदों का करे औऱ इसी सोच से जरूरतमंदों को राशन सामग्री , मास्क आदी वितरण किया जा रहा है । हमसे जो बन पड़ेगा वो सेवा कार्य करेगे ।