अमेठी : कोविड 19 के सुरक्षा हेतु, कहीं कोई लाठी भांज रहा है तो कहीं कोई शांतिपूर्ण तरीके से महामारी के अभियान को निपटा रहा है । उसी क्रम में डीएम अमेठी के निर्देश पर मास्क को लेकर नायब तहसीलदार बलबीर सिंह ने सदर तहसील के जामो कस्बे में मास्क चेकिंग अभियान चलाया।
जिले मे फैलते कोरोना संक्रमण को लेकर नायब तहसीलदार ने बिना मास्क के दुकानों पर बैठे व्यापारियों उनके ग्राहकों व बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान काटा, प्रशासन ने भी मुस्तैदी से कार्य को संभालते हुए भारी पुलिस बल के साथ लोगों मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक किया।
प्रशासन ने लोगों से यह भी अपील करते हुए कहा कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर अपने कामों को करें ।
अमेठी से मनोज शुक्ला की रिपोर्ट