एटीएस ने लखनऊ में अलकायदा के दो आतंकवादियों को किया गिरिफ़्तार

उत्तरप्रदेश आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) ने आज लखनऊ में अलकायदा के दो आतंकवादियों को गिरिफ़्तार किया। मीडिया से बातचीत में राज्य के अपर महानिदेशक, कानून व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने बताया कि उत्तरप्रदेश एटीएस ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों का संबंध अलकायदा के अंसार ग़ज़ावत-उल- हिंद गुट से है। इनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं।