राजेश पुरोहित,भवानीमंडी
कौंच:-बुंदेलखंड कौंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे वर्ष में भी वैश्विक महामारी कोरोना के चलते , कौंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संयोजक पारसमणी अग्रवाल जी की डिजीटल आयोजन व्यवस्था में लखनऊ की जानी मानी सुप्रसिद्ध कवियत्री एवं साहित्यकारा डॉ कुमुद श्रीवास्तव वर्मा कुमुदिनी जी नें शानदार प्रस्तुति दी।
आदरणीया कुमुद श्रीवास्तव वर्मा कुमुदिनी जी देश की मानीं जानीं महान कवित्रियों में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं कौंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल बुंदेलखंड में आयोजित कवि सम्मेलन मे आदरणीया कुमुद श्रीवास्तव वर्मा कुमुदिनी जी ने शिरकत करके बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल का मान बढ़ाया है, आपकी शानदार प्रस्तुति पर देश विदेश की जानीं मानीं हस्तियों नें बधाई दी।