कछौना : नेहरू युवा केंद्र हरदोई के तत्त्वावधान में जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा के निर्देशन में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती (जिसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है) की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
ब्लॉक कछौना के कुकुही गांव के हरिराम गंगा देवी महाविद्यालय प्रांगण में वॉलीबॉल व दौड़ की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि निर्भय राजवंशी, डॉक्टर मेवा लाल मौर्य व रमेश कुमार पासी, कमलेश कुमार तथा अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे। खेलों में दौड़ 400 मीटर, 1600 मीटर तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 400 मीटर में कम्रशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर गौतम कुमार, सूरज, अभय व 1600 मीटर दौड़ में विपिन, दीपांकर व पंकज रहे। कार्यक्रम का संयोजन अंकित कुमार एवं कोमल; राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक द्वारा किया गया ।