- नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने विगत साढ़े चार वर्षाें के दौरान प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों तथा प्रदेश में 08 आकांक्षात्मक जनपदों में हुई उल्लेखनीय प्रगति की सराहना की
- पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, स्वच्छता एवं पेयजल, सिंचाई एवं जल संसाधन, उद्योग, कृषि, ऊर्जा नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल आपूर्ति, ग्राम्य विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, नगर विकास, आवास एवं शहरी नियोजन, चिकित्सा शिक्षा सहित प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में विचार-विमर्श
- नीति आयोग का उत्तर प्रदेश के प्रति सकारात्मक और सहयोगात्मक दृष्टिकोण राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाने में सहायक: मुख्यमंत्री
- नीति आयोग के मार्गदर्शन और सहयोग से प्रदेश में विकास की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा
- राज्य सरकार सतत विकास के लक्ष्यों को पूरा करने में हर सम्भव सहयोग और प्रयास सुनिश्चित करेगी
- प्रदेश के 08 आकांक्षात्मक जनपदों को कार्य योजना बनाकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है
- नीति आयोग के मानकों के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति व सुधार के विशेष प्रयास सुनिश्चित किये गये
- औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना, शिक्षा, बालिका शिक्षा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, पोषण, कृषि, सिंचाई एवं जल संसाधन आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किये गये
- राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन से उद्यमशीलता,रोजगार, नवाचार तथा मेक इन यू0पी0 को बढ़ावा मिला
- ‘ईज ऑफ डुइंग’ के अलावा ‘ईज ऑफ लिविंग’ का लक्ष्य प्राप्त किया जाना विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का केन्द्र बिन्दु
- प्रत्येक घर में जल, बिजली, हर गांव में सड़क, हर क्षेत्र में बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के दिशा में तेजी से कार्य किये गये
- निवेशकों एवं उद्यमियों के लिए उत्तर प्रदेश एक आकर्षक गन्तव्य के रूप में उभरकर सामने आया
- स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है,प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की कार्यवाही प्रगति पर
- सिंचाई एवं जल संसाधन के क्षेत्र में कार्य करते हुए बुन्देलखण्ड में सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि की गयी
- किसानों को उनकी उपज का एम0एस0पी0 के तहत भुगतान सुनिश्चित किया गया
- प्रदेश और गंगा जी के तटवर्ती क्षेत्रों में फलदार वृक्षों और ऑर्गेनिक खेती
- को बढ़ावा, गौ आधारित तथा जैविक कृषि को प्रोत्साहित किया जा रहा।