भवानीमंडी:- साहित्य दर्शन ई पत्रिका के रक्षा बंधन विशेषांक की श्रेष्ठ समीक्षा लिखने वाले 9 रचनाकारों को समीक्षाधीश सम्मान से ऑनलाइन सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ कवि राधेश्याम शर्मा के कर कमलों से 9 रचनाकार सम्मानित हुए जिनमें बाल कवयित्री शुभांगी शर्मा डॉ. गीता दुबे नम्रता जैन विकास जैन के एन परमार सुनील कुमार राठौर महेश खण्डेलवाल रामप्रीत आनंद चेतन जैन प्रमुख हैं।