देशभक्ति का गूँजे नारा, अपना भारत कितना प्यारा

साहित्य संगम संस्थान के सहअध्यक्ष द्वारा देशभक्ति रत्न से नवाजे गये विभिन्न प्रांतों के साहित्यकार

दिल्ली- साहित्य संगम संस्थान मध्यप्रदेश इकाई के द्वारा आयोजित 1 अगस्त 2021 से 15 अगस्त 2021 तक आयोजित देशभक्ति अमृत महोत्सव में काव्य सृजन/काव्य पाठ में सम्मिलित होकर प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु प्रतिभागियों को देशभक्ति रत्न सम्मान से आज 02 सितंबर 2021को सम्मानित किया गया गौरतलब हो कि यह सम्मान इदन्नम व आहुति के संपादक ,सह अध्यक्ष कुमार रोहित रोज के करकमलों से नवाजा गया है जिसमें डॉ राम कुमार झा,आर.बी.सिंह परिहार,सुषमा खरे,नवीन कुमार भट्ट नीर,नरेन्द्र श्रीवात्री स्नेह,जगदीश गोकलानी,कलावती कर्वा,रंजना बिनानी काव्या,स्वाति जैसलमेरिया,मनोज कुमार चंद्रवंशी,कीर्ति दुबे,राजेश कुमार कौरव प्रतिभागी सम्मिलित हुए,सम्मान के उपरांत कुमार रोहित रोज ने कहा कि देशभक्ति अमृत महोत्सव में काव्य पाठ करके कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आपको देशभक्ति रत्न सम्मान से सम्मानित करने का गौरव मंच ने मुझे प्रदान किया, मंच का तहे दिल से आभार एवं आप सभी को बधाई व शुभकामना।

संयोजक नवीन कुमार भट्ट नीर देशभक्ति अमृत महोत्सव सफल पूर्वक सम्पन्न हुआ साथ ही आज देशभक्ति रत्न सम्मान से सम्मानित सूची में मेरा नाम भी सम्मिलित हैं संस्थान का क्रतज्ञ आभार करता हूं साथ ही प्रतियोगिता को सफल बनाने वाले सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देता हूं ,आज के कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने हाथों से सम्मानित करने के लिए कुमार रोहित रोज का विशेष आभार करता हूं।इस कार्यक्रम में संगीता मिश्रा,सुरेखा बर्मन,स्वर्णलता, राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, डॉ भावना दीक्षित ज्ञानश्री,पूजा नबीरा,दामोदर मिश्रा, राजवीर सिंह मंत्र, सुभाष चन्द्र चौरसिया, गजानन पाण्डेय, वीरेंद्र खरे,शम्भु सिंह रघुवंशी,छाया सक्सेना प्रभु, कविराज तरुण सक्षम, भगवान सहाय मीना आदि उपस्थित होकर शुभकामनाएं ज्ञापित करते उज्जवल भविष्य की कामना की।

जय हिन्द! जय हिन्दी!