कॉङ्ग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किसान-आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को दी श्रद्धांजलि

सिद्धान्त सिंह

कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार वह प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन तीनों कानूनों को वापस लिया और देश से माफी भी मांगी, परंतु दुख की बात यह है कि इस आंदोलन में 700 से भी ज्यादा किसानों ने अपनी शहादत दे दी, उन्हें भाजपा नेताओं द्वारा आतंकवादी, आंदोलनजीवी, खालिस्तानी जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। क्या वह शब्द वापस लिए जा सकते हैं?

प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू का कहना है कि समय-समय पर प्रियंका गांधी ने किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए तमाम जनपदों में सभा करके किसानों की आवाज को बुलंद करने का काम किया। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की संसद के बाहर ट्रैक्टर मार्च निकाल के इस मुद्दे को उठाने का काम किया। इन तमाम दबाव के चलते आखिर सरकार को झुकना पड़ा। इन कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा और इसी के चलते किसानों की जीत हुई और कांग्रेस पार्टी के संघर्ष की जीत हुई l