भवानीमंडी:- समाज मे बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने व नया हिंदुस्तान बनाने के लिए साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा अनूठी पहल की गई । संस्थान द्वारा नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के अंतर्गत दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन फेसबुक मंच पर किया गया, जिसमें देश के 16 राज्यों के कवि कवयित्रियों ने नशे के खिलाफ काव्यपाठ कर जनता को जागरूक कर सन्देश देने का महत्वपूर्ण कार्य किया। नेपाल, यू ए ई देशों के रचनाकार भी इस आयोजन में शामिल हुए।
भवानीमंडी शहर के कवि साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने अपनी मायड़ भाषा राजस्थनी मे नशा मुक्त समाज बनाने के लिए काव्यपाठ किया। जिसे खूब सुना गया।
डॉ. राजेश पुरोहित को जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान ने केंद्र सरकार में आवास एवम शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर जी की प्रेरणा से नशा मुक्त समाज बनाने की पहल की जो आज 16 राज्यों तक पहुंच गई है। युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलाने हेतु साहित्य सृजन के माध्यन से काव्य पाठ के जरिये ओनलाइन काव्य पाठ का आयोजन फेसबुक मंच पर 28 नवम्बर को मंत्री कौशल किशोर जी के उद्बोधन से किया। जिसमें 530 रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। इस कवि सम्मेलन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया।