भवानीमंडी- कलम के दीवाने मंच मुम्बई द्वारा भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान निवासी लेखक सम्पादक कवि एवम साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को कलम के दीवाने मंच के संस्थापक अध्यक्ष कवि विजयराज जैन ने बेस्ट राइटर ऑफ द ईयर 2021 “सर्वश्रेष्ठ लेखक 2021 के सम्मान से सम्मानित किया।
डॉ. पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें यह सम्मान वर्ष 2021में कलम के दीवाने पटल पर एक से बढ़कर एक रचनाओं की सुंदर प्रस्तुति तथा अपने शब्दों के द्वारा जीवन को सही राह की ओर ले जाने का बहुत शानदार सन्देश प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण योगदान एवम उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. पुरोहित ने कलन के दीवाने मंच के संस्थापक अध्यक्ष कवि विजयराज जैन के बारे में कहा कि उनका ध्येय हमेशा ऐसी रचनाओं पर रहता है जो जीवन से बुराइयां एवं नफरतों का विनाश कर प्रेम और अच्छाइयों का उजाला करें।जीवन मे कुछ सीख मिलें जिससे एक दूजे के प्रति प्रेम बरसे। ज्ञान का प्रकाश हो। ऐसी रचनाओं की ओर झुकाव रहा है और उन रचनाओं का स्वागत किया है एक कलम के सहारे नरक से स्वर्ग को बदला जा सकता है ऐसी कोशिश आदरणीय विजयराज जैन जी द्वारा की जा रही है और आगे भी इसी ओर काम कर रही है। उन्हें इस उपलब्धि पर कई साहित्यिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व लेखकों द्वारा बधाइयां मिल रही है।