अन्तरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ० अंजना संधीर के करकमलों से हुआ पुस्तक ‘आद्विका’ का विमोचन

दिल्ली:- साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के शुभाशीष तले संपादित व प्रकाशित की जा रही उत्कृष्ट पुस्तक ‘आद्विका’ का द्वितीय अंक ‘चाक पर मिट्टी’ का भव्य विमोचन अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ अंजना संधीर के कर कमलों हुआ।

विमोचन समारोह की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश पुरोहितको जानकारी देते हुए कवयित्री संगीता मिश्रा ने बताया कि यह विमोचन आभासी प्लेटफॉर्म गूगल मीट पर किया गया। इस कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारी आ. प्रशांत करण की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार-चाँद लगा दिया। पुस्तक विमोचन के शुभ अवसर पर संस्थान के तमाम विशिष्ट पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया तथा साथ ही साथ तमाम साहित्य प्रेमी भी इस भव्य पुस्तक विमोचन के साक्षी बनें। डॉ अंजना संधीर ने आद्विका पुस्तक के शीर्षक चाक पर मिट्टी की विशेषताओं का विशद वर्णन करते हुए पुस्तक में अंकित सभी रचनाओं के सारांश का भी वाचन किया। जिससे पुस्तक की श्रेष्ठता में और भी विस्तार आ गया। कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने वक्तव्य पुस्तक की सफलता के लिए बधाई स्वरूप प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ राजवीर सिंह मंत्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर पुस्तक से जुड़े सभी संपादकों का हौसलाअफजाई किया। कुल मिलाकर यह दिखा कि यह पुस्तक अपने आप में एक श्रेष्ठ साहित्यिक पुस्तक है, जो सामाजिक दृष्टिकोण से ज्ञानवर्धक व संदेशवाहक की भूमिका जरूर अदा करेगी।