गौसगंज/हरदोई: क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में अग्रणी भारत उन्नयन ट्रस्ट द्वारा वित्त पोषित जन कल्याण समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी हरदोई आकांक्षा राणा उपस्थिति हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि आकांक्षा राणा को भारत उन्नयन ट्रस्ट के ट्रस्टी व जन कल्याण समिति के संचालक अनुज कुमार सिंह द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर व कार्यक्रम की आयोजिका स्वाति सिंह ने शाल देकर सम्मानित किया। संस्था की निदेशिका व इस कार्यक्रम शीतला शक्ति की मुख्य आयोजिका स्वाति सिंह ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, जीवन के सभी क्षेत्रों में लैंगिक भेदभाव को खत्म करने की आवश्यकता हेतु महिला सशक्तिकरण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संस्था की कोषाध्यक्ष शिखा सिंह ने बारी बारी से विभिन्न क्षेत्रों की कार्यरत महिला गांव की मुखिया, जिला पंचायत सदस्य पूजा देवी, महिला सुरक्षा कर्मी, महिला चिकित्सक डॉ मंजूषा गुप्ता, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर शिवानी पटेल आदि को प्रतीक चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया गया।
पढ़ें, वार जोन यूक्रेन से अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय ने अब तक क्या किया
मुख्य अतिथि आकांक्षा राणा ने बताया कि नारी में इतनी शक्ति होने के बावजूद भी उसके सशक्तिकरण की अत्यंत आवश्यकता महसूस हो रही है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का अर्थ उनके आर्थिक फैसलों, आय, संपत्ति और दूसरे वस्तुओं की उपलब्धता से है, इन सुविधाओं को पाकर ही वह अपने सामाजिक स्तर को ऊँचा कर सकती हैं। विभिन्न गांव की महिला शक्ति को आमंत्रित कर उनको सम्मानित किया गया। जरूरतमंद महिला शक्ति को होली से पूर्व नए वस्त्र भेंट किए गए तथा उपस्थित प्रत्येक बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया। संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी व समिति के संचालक अनुज कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि आकांक्षा राणा की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इस शीतला शक्ति कार्यक्रम मे बहुमूल्य समय देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। सभी सदस्यों व महिलाओं को भी उन्होंने कोटि-कोटि धन्यवाद किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने क्षेत्र में बदलाव की कहानी गढ़ने वाली महिलाओं को सीडीओ ने किया पुरस्कृत
इस मौके पर कार्यक्रम में प्रेमा देवी, भारती वर्मा , शिखा, अदिति सिंह, ज्योति पाठक, व गुरुचरण पब्लिक स्कूल गौसगंज, जूनियर हाईस्कूल गौसगंज, पी बी आर कृषि महाविद्यालय की बालिकाएं आदि मौजूद रहीं।