गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र के खाद गुजर चौराहे के पास पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे महिला गम्भीर रुप से घायल हो गयी। आनन फानन में महिला को नगर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला के हालत गंभीर होने पर महिला को मेरठ रेफर कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार पता चला कि नगर के मोहल्ला मायापुरी निवासी महिला शनिवार को दोपहर के समय नीजी काम से गांव भानपुर जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही वह गजरौला क्षेत्र के खादगुजर चौराहे के पास पहुंची तो चांदपुर मार्ग से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से महिला बुरी तरह घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई ई-रिक्शा की मदद से घायल को गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सक अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह ने उसकी हालत नाजुक होता देख मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। वहीं आसपास के लोगों की भीड़ ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कार चालक चकमा देकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी गयी है। गजरौला कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया है कि मामला संज्ञान में है तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।