शनिवार को अमरोहा के जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी और भाजपा विधायक हसनपुर महेंद्र सिंह खड्गवंशी ने गांव करनपुर में निर्माणाधीन तहसील भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने निर्माण कार्य को 15 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिये और निर्माणकार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की भी चेतावनी दी।
जिलाधिकारी महोदय ने निर्माणकार्य में लगी सामग्री को परखते हुए कहा कि यदि तहसील भवन में कोई भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।