मौसम विभाग ने देश के कुछ उत्तरी भागों में कल तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए देश के कुछ उत्तरी भागों में कल तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने बताया कि उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और बुंदेलखंड में भीषण गर्मी पड़ेगी और तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। श्री जेनामणि ने बताया कि लोगों को बाहर निकलते समय पर्याप्त सतर्कता बरतने का परामर्श दिया गया है।