● आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
भारत और दक्षिणअफ़्रीका के मध्य के० एम० चिन्नास्वामी, बंगलरु के स्टेडियम मे आज (१९ जून) पाँचवाँ और अन्तिम टी०-20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच वर्षा के कारण निरस्त करना पड़ा, जिस कारण यह शृंखला २-२ की बराबरी पर समाप्त घोषित की गयी थी।
उल्लेखनीय है कि दक्षिणअफ़्रीका की ओर से लगातार पाँचवीं बार टॉस जीतने के कारण दक्षिणअफ़्रीका के नव-नियुक्त कप्तान केशव महाराज ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया था। दोनो देशों के दलों को ‘संयुक्त विजेता’ घोषित किया गया।
मौसम अनुकूल होने पर भारतीय दल ने बल्लेबाज़ी की थी और ३.३ ओवरों मे २ विकेटों पर २८ रन बना लिये थे; किन्तु वर्षा होने के कारण यह मैच वर्षा की भेंट चढ़ गया था।
(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; १९ जून, २०२२ ईसवी।)