ससुराल आये बबलू की मौत मामले मे हत्या के आरोप के बाद कब्र से निकाला शव


मोतिहारी जिले से संतोष राउत की रिपोर्ट–

मोतिहारी। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है— जहां कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिसवा सोब पंचायत में तीन दिन पहले ससुराल में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक के ससुराल वालों ने उसका कफन-दफन करा दिया। इस बात की भनक जैसे मृतक के पिता शेख मेराजूल हक को लगी सभी अपने बेटे के ससुराल पहुँचे।

इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पुत्र की हत्या मेरी पतोह साजदा खातुन एवं उनकी मां ने किसी दुश्मन को बुलाकर करा दी है। जिसका नाम मुझे पता नहीं है। घटना के तीन दिन बाद मृतक इरशाद आलम उर्फ बबलू का शव मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश व कल्याणपुर थाने के जमादार शमीम अहमद व पुलिस बल सहित सैकड़ों लोगों के देखरेख में कब्र से बाहर निकाला गया है। जहां शव को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगो की भीड़ जमा हो गई। हालांकि शव को कब्र से बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

जब मृतक के पिता शेख मेराजूल हक ने कल्याणपुर थाना को आवेदन देते हुए कहा कि मेरी पतोह, बेटे की सास और एक अन्य ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या कर कब्र में दफना दिया है। जिसके बाद थाना की पुलिस ने आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच मृतक के पत्नी साजिदा खातून व उसकी मां को गिरिफ्तार कर लिया है।पिता की मौत और मां के जेल जाने के बाद उसके पांच बच्चों की देखरेख कौन करेगा, बड़ा प्रश्न है?

घटना के संबंध में कल्याणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर दो महिलाओं की गिरिफ्तारी कर ली गई है। वही मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में मृतक के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आगे कार्रवाई की जा रही हैं। हत्या है या बीमारी से मौत हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।