साहित्य संगम संस्थान की बिहार इकाई का द्वितीय वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बिहार इकाई ने रचनाकारों को किया सम्मानित

दिल्ली:- साहित्य संगम संस्थान बिहार इकाई की स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 27-09-2022 को द्वितीय वार्षिकोत्सव काव्योत्सव रूप बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इंग्लैण्ड प्रवासी श्री ब्रजमोहन लाम्बा ने की । मुख्य अतिथि डॉ शशी वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि विनय गौतम विनम्र ने समारोह की शोभा बढ़ाई । साहित्य संगम संस्थान बिहार इकाई के प्रान्तीय सह सचिव सत्यप्रकाश शर्मा सच ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज सुजाता प्रिय समृद्धि द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ । इकाई प्रदेशाध्यक्ष सरोज शुक्ला ने वर्ष भर की साहित्यिक गतिविधियो को पटल पर रखते हुए हिन्दी भाषा के विकास में आगामी कार्ययोजना के बारे में बताया । संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र ने भाषा उन्नयन में रुचि से सहयोग करने का आह्वान किया । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजेश पुरोहित ने ऐसे आयोजनो को नवचेतना का संचरण करना बताया । राष्ट्रीय सह अध्यक्ष नंदिता माजी शर्मा ने दुर्गा मां की सस्वर स्तुति प्रस्तुत कर सभी के प्रति मंगल कामना की । कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश सिंह मिलन्द ने वार्षिकोत्सव का आयोजन साहित्य के प्रति एक उत्साह व साहित्यिक कार्यक्रमों को गति देने में महती भूमिका की बात कही ।

कार्यक्रम में डॉ. ओमप्रकाश मिश्र मधुव्रत द्वारा इदन्नमम् की 45 वीं कड़ी के रूप में आ. सरिता सिंह की रचनाओं के संकलन का विमोचन भी किया गया | काव्योत्सव में साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक काव्य प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कर वाह वाही बटोरी । दिनेश मिश्र , मानसी तिवारी , कुमकुम कुमारी काव्याकृति , संजयकुमार सिंह , संतोष कैमुरी के साथ साथ झारखण्ड उतराखण्ड उतरप्रदेश . गोवा , असम , चंडीगढ़ , महाराष्ट्र , पश्चिमी बंगाल , योगशाला और साहित्य संगम संस्थान के केंद्रीय पदाधिकारियों ने काव्य रचनाएँ प्रस्तुत करने के साथ हिन्दी भाषा के विकास के सम्बन्धित विचार पटल पर रखे । काव्योत्सव का शानदार अंदाज में बिहार इकाई प्रदेश सचिव प्रवीणा कुमारी ने संचालन किया । कार्यक्रम की सम्पन्नता में साहित्यकारों को फणीश्वरनाथ रेणु स्मृति सम्मान , प्रेरक व्यक्तित्व सम्मान , एवं नवयुग प्रचारक, साहित्य शेखर आदि सम्मान पत्रों से नवाजा गया । इकाई अध्यक्ष सरोज शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया ।