उत्तर प्रदेश रिर्जव पुलिस लाइन लखनऊ फ्रेंच-बाक्सिंग की प्रथम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

स्वात (फ्रेंच-बाक्सिंग) की प्रथम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश रिर्जव पुलिस लाइन लखनऊ में किया गया जिसमें विभिन्न जनपदों से मिनी, कॅडेट, सब-जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्ग में पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

जिसमें प्रथम स्थान लखनऊ जिले को मिला जिसने 56 स्वर्ण, 46 रजत, 21 कास्य पदक जीते। द्वितीय स्थान गाजीपुर जिले की टीम रही एवं तृतीय स्थान पर औरैया जिले की टीम रही इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्री संजीव मिश्रा जी सचिव (NRMU C & W) लखनऊ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मो. नदीम अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, संजय राणा अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी, रामानुज दीक्षित, नसीम, सदन यादव, कमल जोशी, उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के कोच शैलेस मिश्रा, शैलेस कुमार, सुनील, पी.टी.आई. धीरज तथा कई ख्याति प्राप्त खिलाड़ी उपस्थिति रहे। इस प्रतियोगिता से नवम्बर माह में होने वाली राष्ट्रीय स्वात प्रतियोगिता के लिए चयन किया जायेगा ।

स्वात एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री मनोज दीक्षित जी ने सभी प्रतिभागियों को शुभ कामनाएं दी और कहा कि सवात खेल को हम नयी ऊंचाइयों तक पहुचाएगे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सचिव श्री के. वी. पन्त जी ने सभी आये हुए खिलाड़ियों और आफिशियल का धन्यवाद दिया तथा कहा कि जल्द ही एक टेक्निकल सेमीनार का आयोजन किया जायेगा।