आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता व जिला पंचायत राज अधिकारी के संयोजन में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक हुई। समिति में ब्लॉक सुरक्षा समिति को सक्रिय करने पर सहमति बनी।
शासनादेश के अनुरूप प्रत्येक विकास खण्ड के एक ग्राम में प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट बनाने पर सहमति बनी। जिलाधिकारी ने स्थानों का चिह्नांकन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, पीडी गजेन्द्र कुमार तिवारी, मुख्य कोषाधिकारी कंचन भारती सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।