दिल्ली मे मेट्रो की सभी लाइनों पर सुबह चार बजे से रेल सेवा उपलब्ध

राजधानी में कल आयोजित होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ को ध्यान में रखते हुए, मेट्रो की सभी लाइनों पर सुबह चार बजे से रेल सेवा उपलब्ध होगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया है कि दौड़ के प्रतिभागियों की सुविधा के लिए समय में बदलाव किया गया है।

मेट्रो के अधिकारियों ने बताया है कि रेल सेवा सुबह चार बजे शुरू होगी और छह बजे तक आधे-आधे घंटे के अंतराल पर चलेगी। सुबह छह बजे के बाद मेट्रो अपने सामान्य समय अनुसार चलेगी।