उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश के प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर बल दिया है।
उपराष्ट्रपति ने कल ग्रेटर नोएडा में आयोजित सातवें भारतीय जल सप्ताह के समापन भाषण में भारतीय संस्कृति और ग्रामीण पारिस्थतकीय व्यवस्था में तालाबों और प्राकृतिक जलाशयों की महत्ता और इन्हें पुनर्जीवित करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में प्राकृतिक संसाधनों के समान वितरण पर जोर दिया गया है। श्री धनखड़ ने प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुन दोहन पर चिंता व्यक्त की।
श्री धनखड़ ने राज्यों के बीच जल विवाद को संघीय भावना के अनुरूप सुलझाने का आग्रह किया।
उपराष्ट्रपति ने सातवें भारतीय जल सप्ताह के सफल आयोजन के लिए जल शक्ति मंत्रालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन आम लोगों को प्राकृतिक संसाधनों और उनके सही इस्तेमाल के प्रति जागरुक करते हैं।
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित सातवें भारतीय जल सप्ताह 2022 का विषय सतत विकास के लिए जल सुरक्षा था।