शनिवार को ब्लॉक सभागार मे क्षेत्र पंचायत की बैठक होगी आयोजित

शनिवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामप्रधान व क्षेत्र पंचायत विकास खंड क्षेत्र के विकास का खांचा खीचेंगे।

क्षेत्र के विकास के लिए विद्युतीकरण, संपर्क मार्ग, अमृत सरोवर, सामुदायिक शौचालय, वृक्षारोपण, जल मिशन आदि के तहत विकास योजनाओं की कार्य योजना बनेगी। इस बैठक में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायतगण व विभागीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता