अपर मुख्य सचिव, पंचायतीराज श्री आर. के. तिवारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना के अनुरूप कार्यस्थलों का चिह्नांकन कर आवश्यकतानुसार खड़ंजा, इंटर लॉकिंग, सी.सी. रोड निर्माण कार्य अभियान चलाकर किए जाएंगे। आॅपरेशन कायाकल्प को सफलतापूर्वक चलाए जाने के लिए पंचायतीराज विभाग को नोडल विभाग नामित किया गया है। इस कार्य में समस्त प्रक्रिया विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप ही संपादित की जाएंगी ।