राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर निबंध के साथ वाद-विवाद व क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भवानीमंडी:- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया में मॉडल स्टेट सामाजिक सुरक्षा योजनाएं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित विषयों पर विद्यार्थियों ने निबन्ध लिखकर भाग लिया। विद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता वर्ग 9- 12 में प्रथम स्थान धर्मराज कक्षा 9 द्वितीय स्थान समुन्द्र सिंह कक्षा 9 वर्ग 6-8 में प्रथम स्थान शीतल प्रजापति कक्षा 8 द्वितीय स्थान ज्योति प्रजापति कक्षा 8 ने प्राप्त किया।

विद्यालय स्तर पर वाद विवाद व क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रधानाचार्य गंगाप्रसाद गुदराशिया जी ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उत्सव प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने चिंरजीवी योजना निशुल्क दवा योजना पेंशन योजना एकल नारी सम्मान योजना सहित कई योजनाओं की छात्र छात्राओं को जानकारी दी।

क्विज प्रतियोगिता का सञ्चालन अध्यापिका प्रीतिबाला जैन ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय स्थान पर विजेताओं को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में वन्दना गुनसारिया देवी सिंह नागर ऋषिकेश मीणा ऋषिकेश मीणा रेखा बैरागी मांगीलाल मीणा प्रधानाध्यापक राप्रावि श्रवण जी का खेड़ा राजेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।